asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

इंस्टिट्यूट ऑफ आवर लेडी ऑफ फातिमा की ऐतिहासिक सफलता: उत्कृष्ट परिणाम की परंपरा बरकरार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 मई। इंस्टिट्यूट ऑफ आवर लेडी ऑफ फातिमा ने इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति शानदार एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर सफलता की अपनी परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय ने विज्ञान प्रवाह में 92.73% परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस उपलब्धि में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से वधि लाड (92.62%), श्याम अनिल (89.54%) और सरिताबेन राठवा (86.29%) ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त 25% से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय के मजबूत शैक्षणिक प्रदर्शन को और भी उजागर करता है। इस सफलता के पीछे विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर ओल्गा फर्नांडीस के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही सभी शिक्षकों के समर्पण, निरंतर प्रयास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। विद्यालय परिवार इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं दमण प्रशासन के सतत सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

माय भारत ने दमण के शैक्षणिक संस्थानों में जेम्स ऑफ इंडिया जागरूकता अभियान का किया आयोजन

Asli Azadi

पीएनबी के सहयोग एवं प्रशासन के समन्वय से कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल ने बाढ प्रभावितों को वितरित किया राशन किट

Asli Azadi

दीव जिला पंचायत के लिए सेंस प्रक्रिया के लिए भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल और भाजपा नेता विशाल टंडेल भी पहुंचे

Asli Azadi

Leave a Comment