asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण दौरे पर आये पीएम मोदी का स्वागत करने का अवसर डीएमसी काउंसिलरों को भी मिला

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 08 जून। संघ प्रदेश की जनता को लगभग 3000 करोड रूपये की परयोजनाओं की भेंट देने दमण पधारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने का अवसर डीएमसी के काउंसिलरों को मिला। महिला काउंसिलरों की टीम ने माननीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल के मंच पर भव्य स्वागत किया था। जबकि अन्य काउंसिलरों को दमण के नये एयरपोर्ट टर्मिनल पर स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ था। तस्वीर में डीएमसी के युवा काउंसिलर पीयूष पटेल, कल्पेश सीताराम तथा वरष्ठ काउंसिलर अस्पी दमणिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल भी दृष्यमान हैं।

Related posts

यूरोप की तर्ज पर दमण में तैयार हो रहा है नाईट मार्केट

Asli Azadi

गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास नवंबर में मुंबई, दमण और दीव में आयोजित करेगा दूतावास सेवा के लिए कैंप

Asli Azadi

दमण के दुनेठा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment