asliazadi
Other

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दादरा नगर हवेली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 08 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज दानह में संचालित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु आधिकारिक दौरा किया। अपने दौरे के प्रथम दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने दादरा हवेली जिले के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। इस दौरान प्रशासक ने नरोली प्रवेश द्वार, नरोली हाईस्कूल, नरोली-कनाड़ी मार्ग, नरोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), कनाड़ी-अंकलाश मार्ग, कनाड़ी-लुहारी मार्ग, लुहारी-अथाल सड़क खंड, अथाल टी-जंक्शन फुट ओवर ब्रिज, अथाल औद्योगिक क्षेत्र मार्ग, अथाल ब्रिज अप्रोच रोड तथा सर्किट हाउस के पीछे भुरकुड फलिया स्थित स्काडा प्रणाली का निरीक्षण किया। दोपहर बाद उन्होंने यात्री निवास जंक्शन से पिपरिया तक रिंग रोड खंड, ट्रांसपोर्ट नगर, सिलवासा फायर स्टेशन, दयात फलिया स्कूल, पंचायत मार्केट, शहीद चौक जंक्शन, सेंट्रल पार्क, नमो अस्पताल के पीछे स्मार्ट सिटी रोड (रोड-39), सब्जी मंडी, नमो अस्पताल के समीप रोड-26, सिलवासा बस स्टैंड, शहीद चौक-सामरवरणी रोड खंड (प्रोफाइल सुधार) तथा टोकरखाड़ा स्काईवॉक लैंडिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने, निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होनी चाहिए। यह दौरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा समग्र विकास के प्रति दादरा नगर हवेली प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने सिलवासा में छठ पूजा में पहुंचकर छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमण-दीव और दादरा नगर हवेली में अत्यंत प्रभावी शासन मॉडल और तेज विकास की प्रशंसा की

Asli Azadi

Leave a Comment