asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दीव पहुंचने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया स्वागत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 04 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने गेटवे में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सर्किट हाउस आगमन पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट भी हुई। उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खेलो इंडिया बीच गेम्स-2026 के अवसर पर दीव के दौरे पर हैं। इस दौरान खेलों के भव्य आयोजन तथा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक: महेश आगरिया

Asli Azadi

नमो पथ पर आज आयोजित योग संगम की प्रशासक प्रफुल पटेल करेंगे अगुवाई

Asli Azadi

राजनीतिक गुरु पीएम मोदी और राजनीतिक शिष्य प्रशासक प्रफुल पटेल को बच्चों के प्रति प्यार जगजाहिर है

Asli Azadi

Leave a Comment