asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के दमण दौरे का दूसरा दिन: सार्वजनिक सुविधाओं, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडे प्रोजेक्टों की समीक्षा की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 07 दिसंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के दमण दौरे का आज दूसरा दिन था। आज प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण जिले के विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों की समीक्षा की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज तीनबत्ती से प्रिन्सेस पार्क तक रोड निर्माण का कार्य, निर्माणाधीन मरवड अस्पताल, एयरपोर्ट टर्मिनल, नर्सिंग कॉलेज साइट, देवका गार्डन के पास एडवेंचर पार्क, समुद्र नारायण मंदिर के पास जेटी, नानी दमण किले का सौंदर्यीकरण, नानी दमण 5 रास्ता, मशाल चौक जंक्शन और भीमपोर जंक्शन, पातलिया एंट्री गेट, नेशनल हाईवे 848बी, भीमपोर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर, राजकीय महाविद्यालय सहित कई प्रोजेक्टों का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण करते हुए उनकी समीक्षा की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों का समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा होना जनता की सुविधा, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि प्रशासक प्रफुल पटेल के इस निरीक्षण दौरे से जिला प्रशासन को विकास कायार्ें में गति लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। यहां बताना जरूरी है कि दमण जिले को मॉडल जिला बनाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल और उनकी टीम काअथक परिश्रम किसी से छुपा नहीं है। लगातार जमीनी स्तर पर प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जो काम किया है इसका परिणाम सभी के सामने दिख रहा है।

Related posts

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भव्य जीत का दादरा नगर हवेली में हुआ जयघोष: भाजपा की भव्य विजय बाईर्क रैली

Asli Azadi

गुजरात सरकार के वित्त एवं शहरी विकास कैबिनेट मंत्री कनू देसाई ने वापी में बन रहे ब्रिजों और अंडरपास का किया निरीक्षण

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं अग्रणियों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

Leave a Comment