asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में खानवेल में सरकार आपके द्वार कैम्प का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिवलासा 28 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली जिला के खानवेल ग्राम पंचायत के गांवों (उमरवाणी, खुटली, खानवेल, चौड़ा एवं तलावली) में 27/11/2024 एवं 28/11/2024 को सरकार आपके द्वार कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवंबर माह में जन्मी 26 बालिकाओं को चंदन के वृक्ष प्रदान किए गए और उनका रोपण किया गया। सरकार आपके द्वार कैंप में खानवेल ग्राम पंचायत की आम जनता के लिए 16 विभिन्न विभागों ने भाग लिया। जिनमें मामलतदार कार्यालय, ग्राम पंचायत खानवेल, गैस कनेक्शन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पेंशन योजना, मनरेगा, डे-एनआरएलएम, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, टोरेंट पावर, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भूमि अधिग्रहण विभाग, आधार सेवा केंद्र, बैंक, ई-स्टांप, आरटीओ, इलेक्शन डिपार्टमेंट और रेडक्रॉस इत्यादि ने स्टाल लगाया और सघन रूप से पात्र हितग्राहियों को लाभ देने का प्रयास किया। इस शिविर में दो दिनों में कुल 2556 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिसमें ज्यादातर आवेदनों का निपटारा हो चुका है। खानवेल ग्राम पंचायत की आम जनता ने इस विशेष शिविर के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।

Related posts

अहमदाबाद में आईएमए 100 नेटकॉन 2025 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

ओबीसी क्रीमी लेयर: केंद्र की अपील से आईएएस-आईपीएस कैडर में बदलाव का डर

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पंजीकरण और रिन्यूअल प्रक्रिया हुई शुरू

Asli Azadi

Leave a Comment