asliazadi
Other

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 नवंबर। 2024 के लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीनों का समय रह गया है तब दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की दोनों सीटें जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी को एसी कार्यालय छोडकर ग्राउंड जीरो में जनता के बीच उतरने की सलाह राजनीतिक जानकार दे रहे है। केन्द्र की मोदी सरकार और संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासन ने पिछले कुछ वर्षों में इस छोटे से प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन विकास, सामाजिक सुरक्षा अनेक सौगातें दी है। हालांकि संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने जानबूझकर विकास से मुंह मोडते हुए अपने निजी एजेंडे पर ही जोर देते हुए कभी भी विकास के मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है। क्योंकि उन्हें अपने होटल, शराब के व्यवसाय तथा औद्योगिक इकाईयों में चलने वाले स्क्रैप के धंधे में ही ज्यादा रुचि रही है। जिसके परिणाम स्वरुप संघ प्रदेश थ्रीडी में भाजपा का संगठन पूरी तरह से बिखरा पडा है। दिल से कोई कार्यकर्ता काम करना नहीं चाहता है। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीते हुए जनप्रतिनिधियों का भी भाजपा संगठन से मोहभंग हो चुका है। ऐसे में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा गुजरात के दो दिग्गज नेताओं को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा के प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त कर पार्टी में नयी जान फूकने की कोशिश की गयी है। भाजपा के प्रभारी पूर्णेश मोदी और सहप्रभारी दुष्यंत पटेल को पेज और बूथ संगठन को मजबूत करने में महारथ हासिल है। ऐसे में उनकी एंट्री के साथ प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत होने की संभावनाएं जताई जा रही है। हालांकि भाजपा प्रभारी को सिर्फ संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा संगठन को सबसे पहले एक ही टास्क देने की जरुरत है कि भाजपा के कार्यक्रम में जिले की आबादी या तो मतदाताओं की 1 प्रतिशत उपस्थिति दिखानी होगी। दादरा नगर हवेली जिले की आबादी 6 लाख, दमण जिले की आबादी 3 लाख और दीव की आबादी 50 हजार है जबकि दानह लोकसभा सीट पर मतदाता 3 लाख और दमण-दीव लोकसभा सीट पर 1 लाख 15 हजार मतदाता है। दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट पर होने वाले कार्यक्रम में आबादी का 1 प्रतिशत यानि 6000 लोग अथवा मतदाता का 1 प्रतिशत यानि 3000 लोग उपस्थित रहने चाहिए। इसी तरह दमण-दीव लोकसभा सीट पर दमण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दमण की आबादी का 1 प्रतिशत यानि 3000 लोग अथवा 80 हजार मतदाता का 1 प्रतिशत यानि 800 लोग, दीव जिले में आबादी का 1 प्रतिशत यानि 500 लोग अथवा मतदाता का 1 प्रतिशत यानि 350 लोग उपस्थित रहने चाहिए। जिस दिन यह समीकरण भाजपा प्रभारी और सहप्रभारी ने सटिक बैठा दिया तब समझ लेना की पार्टी लोकसभा की दोनों सीटों पर मजबूत हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 22 नवंबर 2023 को पहली बार संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा के प्रभारी पूर्णेश मोदी और सहप्रभारी दुष्यंत पटेल दो दिवसीय दौरे पर संघ प्रदेश थ्रीडी में आ रहे है। 22 नवंबर को सिलवासा में और 23 नवंबर को दमण में भाजपा प्रभारी एवं सहप्रभारी दौरा एवं बैठकें करेंगे। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने नये भाजपा प्रभारी और सहप्रभारी को इंप्रेस करने के लिए कलरफूल बुकलेट तैयार कर ली है। इस बुकलेट के माध्यम से संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा के नये भाजपा प्रभारी और सहप्रभारी को संघ प्रदेश दादर नगर हवेली और दमण-दीव में भाजपा कितनी मजबूत है उसका गुलाबी चित्र पेश करेगी। लेकिन यहां ये याद रखना जरुरी है कि भाजपा के नये प्रभारी और सहप्रभारी पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के शिष्य है। उनको वास्तविक स्थिति से ज्यादा देर तक दूर नहीं रखा जा सकता।

 

Related posts

लोकसभा चुनाव केमद्देनजर फ्लाइंग स्क्वॉड ने दमण में जप्त की 12.27 लाख रुपये की नकदी

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी के प्रशासक पद पर आईएएस अधिकारी की नियुक्ति फिर से करेंगे बहाल: दमण-दीव कांग्रेस

Vijay Bhatt

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान संघ प्रदेश थ्रीडी के शिक्षा केन्द्रों से हुए प्रभावित: पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रशासक प्रफुल पटेल की शिक्षा क्रांति की खुलकर की सराहना

Vijay Bhatt

Leave a Comment