asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा ने जनसंख्या नियंत्रण पर विवादित टिप्पणी करने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाकर किया विरोध

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 8 नवंबर। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विवादित टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है। इसके बाद से भाजपा हमलावर हो गई है। आज संघप्र देश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल काटेला के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नानी दमण बस स्टेंड पर नीतीश कुमार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को विधानसभा में महिलाओं की साक्षरता और जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते करते एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सदन में बवाल मच गया। बिहार सहित पूरे देश भर के सियासी गलियारों में उनके बयानों की चौतरफा निंदा की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जहां हमलावर हो गई है वहीं जदयू और राजद बचाव करती नजर आ रही है। आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल काटेल ने नानी दमण बस स्टेंड पर नीतीश कुमार का पुतला जलाकर उनके बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी टिप्पणी से लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को धूमिल किया है। विधानसभा में इस तरह का बयान देना बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण के नये मास्टर प्लान को दी मंजूरी: आज से होगा लागू

Vijay Bhatt

दानह पुलिस ने जिला स्तर पर 100 प्रतिशत बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता हासिल कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

Vijay Bhatt

डीएमसी के नवनियुक्त प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया और वाइस प्रेसिडंेट रश्मी हलपति ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Vijay Bhatt

Leave a Comment