asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने वाला वर्ष 2047 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है संघ प्रदेश थ्रीडी का मास्टर प्लान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 अक्टूबर। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने वाले वर्ष 2047 को ध्यान में रखकर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का मास्टर प्लान तैयार किया है। आज दमण जिले के मास्टर प्लान को प्रशासक प्रफुल पटेल ने मंजूरी देकर दशहरे के शुभ अवसर पर लागू कराया है। इसी तरह दीव और दादरा नगर हवेली जिले का मास्टर प्लान भी कुछ ही समय में प्रशासक श्री की मंजूरी के साथ जब लागू होगा तो प्रदेश के तीनों जिलों में विकास की संभावनाएं और बढ जायेगी। इस मास्टर प्लान में नये निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का खास ख्याल रखा गया है। 1961 में पुर्तगालियों से आजादी मिलने के बाद भारत संघ में दमण-दीव और दादरा नगर हवेली का विलय हुआ था। 1961 से लेकर अब तक तीन बार दमण, दीव और दादरा नगर हवेली का मास्टर प्लान बनाया गया है। लेकिन तीनों बार अपारदर्शी और पक्षपाती साबित हुआ है। बडे-बडे नेताओं, भू-माफियों और दबंगों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से मास्टर प्लान तैयार किये जाते थे। जिसके चलते 1992-93 में मास्टर प्लान में गडबडी को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की थी और दो अधिकारी एवं उनके शार्गिदों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। यह मामला आज भी दमण कोर्ट में चल रहा है। इसी तरह 2006-07 में भी वर्ष 2021 तक का मास्टर प्लान बनाया गया था। जिसमें भी पक्षपात और नकद नारायण का भारी लेनदेन हुआ था, जो कई वर्षों तक विवादों में रहा। लेकिन संघ प्रदेश के इतिहास में पहली बार मास्टर प्लान पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष एवं तटस्थ रुप से तैयार किया गया है। जो प्रदेश वासियों को दशकों तक लाभान्वित करता रहेगा।

Related posts

दानह पुलिस ने जिला स्तर पर 100 प्रतिशत बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता हासिल कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

Vijay Bhatt

दमण के कचीगाम की सरकारी जमीन पर संचालित यूरोकॉस्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड की अनियमितता का हुआ खुलासा

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल ने छुट्टी के दो दिन दमण एवं दानह में विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा की

Vijay Bhatt

Leave a Comment