asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डॉ. शिवांगी मनोज पटेल ने बीपीटी की डिग्री हासिल कर परिवार का बढाया गौरव

  • वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष का मिला सुखद परिणाम, पूरे परिवार में खुशी की लहर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 23 नवंबर। डॉ. शिवांगी मनोज पटेल ने अपनी बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) डिग्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार किया है। उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत, निरंतर पढ़ाई, लगन, धैर्य और समर्पण के जरिए यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि ही नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता और पूरे परिवार के लिए भी अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। शिवांगी की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का आशीर्वाद, प्यार और प्रेरणा तथा परिवार के सदस्यों का निरंतर सहयोग है। अब वह फिजियोथेरेपी के क्षेत्र के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने और उन्हें एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह समाज सेवा के इस नेक कार्य के प्रति समर्पित हैं। एक सपना तो पूरा हो गया है, लेकिन सफलता का सफर तो अभी शुरू हुआ है। परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने डॉ. शिवांगी मनोज पटेल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

नमो पथ के फुटपाथ पर पर्यटकों द्वारा थार और क्रेटा कार चढाये जाने पर पुलिस का एक्शन:कार जप्त, शुरू हुई कार्रवाई

Asli Azadi

दीव जिला प्रशासन की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़क कार्रवाई

Asli Azadi

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सिलवासा ने दादरा नगर हवेली के सभी उद्योग सदस्यों से ईंधन बचाने की अपील की

Asli Azadi

Leave a Comment