asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा की वापी में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में जुडे हजारों लोग

  • गुजरात के वित्त मंत्री कनु देसाई, कैबिनेट मंत्री रमण सोलंकी, गुजरात प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रशांत कोराट, विधायक रमणलाल पाटकर, भरत पटेल, जीतू चौधरी, अरविंद पटेल, वलसाड जिला भाजपा प्रमुख हेमंत कंसारा, महामंत्री कमलेश पटेल, शिल्पेश देसाई, वापी शहर भाजपा प्रमुख मनीष देसाई, मेयर दक्षा पटेल सहित बडी संख्या में नागरिक हुए शामिल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, वापी 19 नवंबर। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा ने आज वापी में पदयात्रा निकाली थी। इस लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में हजारों की संख्या में नागरिक जुटे थे। इस अवसर पर गुजरात के वित्त मंत्री कनु देसाई, कैबिनेट मंत्री रमण पाटकर, गुजरात प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रशांत कोराट सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वित्त मंत्री कनु देसाई ने कहा कि देश में पिछले कई वर्षों से कांग्रेस का शासन नहीं होने से वह बौखलाई हुई है और इसके पहले कांग्रेस के मतदान का प्रतिशत 51% था जो अब घटकर मात्र 21% रह गया है और उसे 30% का नुकसान हुआ है। देश में जब नरेन्द्र मोदी की सरकार काफी अच्छे तरीके से चल रही है और 2014 में जब नरेन्द्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली थी तब मात्र 5 राज्य में भाजपा की सरकार थी और आज देश के 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार चल रही है, देश की जनता भाजपा के साथ है। गुजरात भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रशांत कोराट ने बडी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के मतदाताओं ने कांग्रेस को नकारा है, कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है तो ईवीएम को दोषी ठहराती है। लेकिन हाल ही में एमएलसी का चुनाव बैलेट पेपर पर संपन्न हुआ, इसमें भी 28 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है जबकि कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही। इससे प्रतीत होता है कि देश के मतदाता कांग्रेस को नकार दिये है। इस लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में गुजरात के कैबिनेट मंत्री रमण सोलंकी, विधायक रमणलाल पाटकर, भरत पटेल, जीतू चौधरी, अरविंद पटेल, वलसाड जिला भाजपा प्रमुख हेमंत कंसारा, महामंत्री कमलेश पटेल, शिल्पेश देसाई, वापी शहर भाजपा प्रमुख मनीष देसाई, मेयर दक्षा पटेल, डिप्टी मेयर मितेश देसाई, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सतीष पटेल, जिला पंचायत, तालुका पंचायत एवं वापी महानगरपालिका के मेयर सहित बडी संख्या में नागरिक शामिल रहे।

Related posts

नानापोंढा में बड़ा हादसा टला: मुख्य मार्ग पर फंसी निजी बस, 16 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

Asli Azadi

दमण पुलिस ने भीमपोर के एक गोदाम पर छापेमारी कर 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने देवका गार्डन की सीढियों पर चढा दी क्रेटा कार: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Asli Azadi

Leave a Comment