असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने आज नमो पथ का दौरा कर सफाई का जायजा लिया। दीपावली पर्व के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों द्वारा दमण के नमो पथ पर रोशनी के साथ आतिशबाजी कर दीपावली मनाया गया था। इस दौरान भारी मात्रा में की गई आतिशबाजी से नमो पथ पर कचरा फैल गया था। नगरपालिका के सफाई कर्मियों द्वारा नमो पथ की साफ -सफाई की जा रही है। इसी के तहत डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने नमो पथ पर पहुंचकर सफाई का जायजा लिया और सफाई क र्मियों को जरूरी सुझाव भी दिया।

