asliazadi
Other

प्रशासक प्रफुल पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मोटी दमण लाइट हाउस बीच पर झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दमण जिला प्रशासन द्वारा आज मोटी दमण स्थित लाइट हाउस बीच पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रशासक प्रफुल पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके साथ शपथ दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकजुटता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत प्रशासक प्रफुल पटेल ने झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इस एकता दौड में सैकडों की संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक अग्रणियों एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता का संदेश दिया। इस आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करना तथा उनके द्वारा स्थापित एकता और अखंडता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को और अधिक सार्थक बनाया। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति है और एक सशक्त, समृद्ध एवं अखंड भारत का आधार है। इस कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, दमण नगरपालिका प्रमुख दीपिका टंडेल, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, दानह जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, भाजपा नेता विशाल टंडेल, सहित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

Related posts

दादरा नगर हवेली में बढ़ा बिजली बिल, FPPCA चार्ज बना वजह

Asli Azadi

उदय पटेल की सर्वसम्मति से दमण जिला कोली पटेल समाज के अध्यक्ष रूप में हुई नियुक्ति: जयेश पटेल बने उपाध्यक्ष

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सबरीमाला में भगवान अयप्पा स्वामी के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के कल्याण की कामना की

Asli Azadi

Leave a Comment