asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मॉ अंबे की उतारी आरती, लिया आशीर्वाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 19 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर कचीगाम ग्राम पंचायत सरपंच फाल्गुनी पटेल ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर अंबा माता की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर फाल्गुनी पटेल ने मॉँ दुर्गा की आराधना करके प्रदेश एवं देश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसके लिए मॉँ जगदंबा से प्रार्थना की। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों मंे पहुंचने पर फाल्गुनी पटेल का दुर्गा पुजा आयोजकों द्वारा स्वागत भी किया गया। इन अवसरों पर भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पंजीकरण और रिन्यूअल प्रक्रिया हुई शुरू

Asli Azadi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक एट होम रिसेप्शन किया आयोजित

Asli Azadi

सोमनाथ अमृतपर्व-2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे महापूजा

Asli Azadi

Leave a Comment