असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 25 सितंबर। घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घेलवाड ग्राम पंचायत में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया थश। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सरपंच हिताक्षी पटेल ने पीएम मोदी की पुस्तक 25 वर्ष जन सेवा ही देश सेवा का वितरण किया। घेलवाड पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच हिताक्षी पटेल ने स्कूल के शिक्षकों, नर्स, पुलिस कर्मियों एवं बच्चों सहित स्थानीय लोगों को पुस्तक भेंट की। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को हैंडबैग तिरति किया। साथ ही पुस्तक के साथ गुलाब का फूल देकर लोगों का सम्मान किया।

