asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत दमण के नमो अस्पताल में महिला कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, ​दमण 24 सितंबर। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन एवं महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति उनके विजन के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएमसी वॉर्ड नं. 13 की काउंसिलर एवं संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा महामंत्री और खारीवाड वेल्फेयर मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की चेयरमैन तमन्ना मिठाणी ने आज दमण के मरवड स्थित नमो अस्पताल में महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के दौरान 60 से अधिक महिलाओं ने कैंसर की स्क्रीनिंग जांच कराकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। महिलाओं को कैंसर की समय रहते पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर तमन्ना मिठाणी ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना पूरे परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। समय पर स्वास्थ्य जांच और बीमारी की प्रारंभिक पहचान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना ही वास्तविक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तमन्ना मिठाणी ने कहा कि हमारे प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। नमो अस्पताल जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होना प्रशासन के जनकल्याणकारी विजन को दर्शाता है।

Related posts

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Asli Azadi

दमण में नम आँखों से स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

Asli Azadi

दमण कोस्टगार्ड की त्वरित कार्रवाई से डूब रही नौका के 9 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया

Asli Azadi

Leave a Comment