asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

घेलवाड में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन में शामिल हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सरपंच हिताक्षी पटेल

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 17 सितंबर। घेलवाड पंचायत क्षेत्र में गणेश भक्तों द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। दो दिनों तक भक्तों ने सुबह-शाम भगवान की गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की। तीसरे दिन पूजा-अर्चना करके बप्पा को विदाई दी गयी। घेलवाड में स्थापित ढाई दिन के गणपति बप्पा को आज श्रद्धा एवं आस्थापूर्वक विसर्जित किया गया। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं घेलवाड सरपंच हिताक्षी पटेल तथा उनकी पुत्रियों ने शामिल होकर गणपति बप्पा को विदाई दी। दमण में जेटी पर गणेश भक्तों ने बप्पा की आरती उतारकर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना, के जयघोष के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने विराट कार रैली के साथ प्रशासक प्रफुल पटेल के सुशासन के दशक का मनाया जश्न

Asli Azadi

दमण की प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल राष्ट्रपति अवार्ड से हुई सम्मानित

Asli Azadi

मिशन लक्षद्वीप: प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचे

Asli Azadi

Leave a Comment