asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिलवासा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, भारी वाहनों और औद्योगिक बसों के प्रवेश पर अस्थायी रोक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 02 सितंबर। दादरा नगर हवेली में आगामी जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जन्माष्टमी महोत्सव 4-5 सितंबर 2026 तक आयोजित होना है। इस दौरान बाजार क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए अस्थायी नियम लागू किए जाएंगे।
किलवणी नाका जंक्शन से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक: एडवाइजरी के अनुसार 2 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक किलवणी नाका जंक्शन से औद्योगिक/कंपनी बसों तथा भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पुलिस विभाग ने संबंधित उद्योगों, परिवहन एजेंसियों, बस संचालकों और भारी वाहन चालकों से इस अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।
कंपनी बसों के लिए निर्धारित पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ स्थल:
औद्योगिक एवं कंपनी बसों से कर्मचारियों के आवागमन के लिए पांच निर्धारित स्थान तय किए गए हैं। जिसमें पंचमुखी हनुमान, भस्ता फालिया, गोग बार, डोकमरडी ब्रिज एवं पुलिस स्टेशन सिलवासा के सामने शामिल हैं। बस संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े या रोके जाएं तथा सड़क पर यातायात बाधित न हो और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई: पुलिस विभाग ने सभी उद्योगों, परिवहन ठेकेदारों, बस संचालकों तथा औद्योगिक/कंपनी बसों और भारी वाहनों के चालकों से यातायात व्यवस्था का सख्ती से पालन करने और पुलिस विभाग को सहयोग देने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 तथा लागू नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई और जुर्माना/दंड लगाया जा सकता है। पुलिस विभाग ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता एवं सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है।

Related posts

नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण का सराहनीय प्रयास: देश के रक्षकों के नाम एक राखी अभियान संपन्न

Asli Azadi

सिलवासा नगरपालिका कार्यालय में हुई सैनिटेशन विभाग की जनरल मीटिंग

Asli Azadi

दीव के आईआईआईटी कैंपस में एआई के उपयोग से वेस्ट ऑफ वेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment