asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरेंदेशसंपादकीय

प्रशासक प्रफुल पटेल के सफल कार्यकाल के 10 वर्ष: जन सेवा, सुरक्षा और विकास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात राज्य के शासनकाल के समय अपने साथी गृह मंत्री रहे प्रफुल पटेल को अगस्त 2016 में दमण-दीव की कमान सौंपी थी। 29 अगस्त 2016 को प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश की कमान संभाली थी। संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के शासन के 10 साल पूरे हो रहे हैं। प्रफुल पटेल के नेतृत्व में संघ प्रदेश का यह दशक विकास और सुशासन के लिए याद रखा जाएगा। पिछले एक दशक में प्रशासक प्रफुल पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन कनेक्टीविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत बुनियाद के साथ-साथ सामाजिक और औद्योगिक सुरक्षा का संकल्प भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। 10 साल पहले संघ प्रदेश की मुलाकात लेने वाले आम नागरिक से लेकर वीवीआईपी भी प्रदेश में हुए अद्भुत बदलाव की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। 10 साल के शासन में संघ प्रदेश ने ऊंची उडान भरी है। यह इसीलिए संभव हुआ है कि क्योंकि प्रशासक प्रफुल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लगातार मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और निर्देश अनुसार इस प्रदेश को मॉडल प्रदेश बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार ग्राउंड जीरो पर काम किया। आज संघ प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी नर्सिंग कॉलेज, निफ्ट, आईआईटी कैंपस, नमो अस्पताल, आधुनिक नमो एयरपोर्ट, आधुनिक आंगनवाडी से लेकर सरकारी विद्यालयों, नमो पथ, राम सेतु, आईएनएस खुकरी, रिवर फ्रंट, एवियरी, क्रिकेट स्टेडियम, टाउन हॉल, रिंग रोड, तीनों जिलों की मुख्य सडकों का चौडीकरण और नवीनीकरण सहित अनेक प्रोजेक्टों ने इस संघ प्रदेश की किस्मत बदल दी है। वर्तमान में संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के दो और ड्रीम प्रोजेक्ट सिग्नेचर ब्रिज और कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह दोनों प्रोजेक्ट 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे हो जायेंगे। इसके बाद यह प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में और ऊंची उडान भरेगा इसमें कोई दो राय नहीं है। 2016 से 2026 का कालखंड संघ प्रदेश के इतिहास के पन्नों में अब हमेशा के लिए अंकित हो चुका है।
– विजय भट्ट

Related posts

दमण मूल के ब्रिटिश युवा जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने लंदन – न्यूहैम के काउंसिल चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हांसिल कर रचा इतिहास

Asli Azadi

केन्द्र सरकार ने की कम बारिश से प्रभावित होने वाले देश के 315 जिलों की पहचान

Asli Azadi

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी की मौजूदगी में दीव की टीम रंगरेज ने पेश किया शानदार गरबा रास

Asli Azadi

Leave a Comment