asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

डीएमसी ने प्रशासक प्रफुल पटेल के संघ प्रदेश में शासन के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किये सेवाकीय कार्य

– डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश पटेल एवं काउंसिलरों ने गौ सेवा के साथ बच्चों को बांटे बिस्किट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क , दमण 26 जनवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के शासन को प्रदेश में 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दमण नगरपालिका की टीम द्वारा विभिन्न सेवा के कार्य किये गये। इस दौरान डीएमसी की टीम ने कचीगाम स्थित गौ शाला पहुंचकर गौ सेवा की। इस मौके पर डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश पटेल ने गौ माता को हरा चारा और गुड खिलाकर सेवाकीय कार्य किया। इसके साथ ही छोटे बच्चों को बिस्किट भी बांटे गये। इस दौरान काउंसिलरों में अस्पी दमणिया पीयूष पटेल, कल्पेश सीताराम, कपिला ओड, नीला राणा की मौजूदगी रही।

Related posts

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने ई20 पेट्रोल में नमी और क्लोराइड की मौजूदगी की जांच की

Asli Azadi

नानापोंढा में वलसाड जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा आयोजन

Asli Azadi

मगरवाडा ग्राम पंचायत में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन आज

Asli Azadi

Leave a Comment