asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा और खानवेल में 27 अगस्त को लगेगा प्रशासन आपके द्वार विशेष शिविर

– नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं, स्वास्थ्य शिविर का भी होगा आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 24 अगस्त। दादरा नगर हवेली जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को केंद्रित एवं सुविधाजनक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 27 अगस्त 2026 को सिलवासा और खानवेल उप-विभाग में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार इन शिविरों में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं सेवा संबंधी जरूरतों का समाधान करेंगे। सिलवासा उप-विभाग का विशेष शिविर 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखोली ग्राम पंचायत घर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में मामलतदार कार्यालय (सिलवासा), जिला पंचायत का विकास एवं योजना कार्यालय, शिक्षा कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, डीएनएचडीडीपीसीएल, समाज कल्याण विभाग, एससी/एसटी कॉरपोरेशन तथा यूआईडीएआई सहित विभिन्न विभाग भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को भी स्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दिन खानवेल उप-विभाग का विशेष शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम पंचायत, खानवेल, खेरड़ी रोड, मिनी कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित किया जाएगा। खानवेल के शिविर में मामलतदार कार्यालय (खानवेल), जिला पंचायत का विकास एवं योजना कार्यालय, शिक्षा कार्यालय, पीडबल्यूडी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, डीएनएचडीडीपीसीएल, समाज कल्याण विभाग, एससी/एसटी कॉरपोरेशन और यूआईडीएआई सहित कुल 10 विभागों की भागीदारी रहेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय पर विशेष शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन आपके द्वार पहल का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को नागरिकों के नजदीक पहुंचाना और विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों एवं समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे 27 अगस्त को अपने संबंधित क्षेत्र में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related posts

खानवेल रिजॉर्ट के संचालक निर्मल जैन ने 1 लाख पौधे लगाकर पूरा किया अपना संकल्प

Asli Azadi

एशिया की सबसे पुरानी दमण म्युनिसिपल काउंसिल की 9 साल तक प्रेसिडेंटशिप संभालने वाले भाजपा नेता विशाल टंडेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

कोडीनार कोली समाज के समूह विवाह में शामिल हुए सांसद उमेश पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment