asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

जेम्स ऑफ इंडिया पहल के तहत देव की प्रतिभाओं एवं अनूठी विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का आह्वान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 24 अगस्त। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की नवीन पहल जेम्स ऑफ इंडिया के तहत आज दीव में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नई दिल्ली से आए एडीपी आशुतोष कुमार ने जेम्स ऑफ इंडिया पहल के उद्देश्यों एवं इसकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में दीव के मीडिया प्रभारी, सामग्री निर्माता, शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर दीव के उपसमाहर्ता शिवम मिश्रा भी उपस्थित रहे। नई दिल्ली से आए आशुतोष कुमार ने कहा कि जेम्स ऑफ इंडिया दीव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है। इस पहल के माध्यम से दीव की समृद्ध एवं अनूठी ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परम्परा, प्राकृतिक सौंदर्य, स्थानीय विशेषताओं तथा यहां की प्रतिभाओं को देशभर के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दीव में ऐसी अनेक अनूठी विरासतें, कहानियां और प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है। जेम्स ऑफ इंडिया के माध्यम से स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपनी कलात्मक और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा दीव की विशिष्ट पहचान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जा सकेगा। इस अवसर पर उपसमाहर्ता शिवम मिश्रा ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में जेम्स ऑफ इंडिया पहल में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीव की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति, पर्यटन स्थल, स्थानीय परंपराओं एवं प्रतिभाओं को प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से दीव की विशिष्ट पहचान को देश के सामने और अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकता है तथा इस प्रकार संघ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया जा सकता है। बैठक के दौरान उपस्थित मीडिया उपस्थित, कंटेंट क्रिएटर्स एवं शिक्षा अधिकारियों ने जेम्स ऑफ इंडिया पहल में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के प्रति अपनी बढ़ने वाले व्यक्त की।

Related posts

डुंगरी पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब तस्करी कर रहे युवक को हुंडाई वेन्यू कार के साथ किया गिरफ्तार

Asli Azadi

संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजना के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में दो स्थानों पर जय जगन्नाथ मेगा ड्राइंग प्रतियोगित का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment