asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण जिला एवं सत्र न्यायालय ने नाबालिग से बलात्कार का प्रयास के आरोपी को सुनाई 10 साल कठोर कारावास की सजा

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 20 अगस्त। दमण जिला एवं सत्र न्यायालय में करीब साढे 4 साल से चल रहे एक पोक्सो के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश तिवारी ने आरोपी प्रशांत धनंजय कुमार को 10 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के प्रयास मामले का दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर कारावास की जेल तथा 50 हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरवड जिला अस्पताल में एक महिला भर्ती थी। 10 जनवरी की रात करीब एक बजे एक सुरक्षाकर्मी मरीज की 10 साल की बच्ची को पानी लाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस बारे में बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मंा की शिकायत पर नानी दमण पुलिस ने क्राइम संख्या-1/22 में आरोपी प्रशांत धनंजय कुमार के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तत्कालीन नानी दमण थाना प्रभारी पीआई सोहिल जीवाणी के मार्गदर्शन में मामले की जांच अधिकारी पीएसआई भाविनी हलपति ने जांच पूरी कर 10 मार्च 2022 को जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। करीब साढे 4 साल तक चली कार्यवाही के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय ने कुल 13 गवाहों के बयान सुने और नाबालिग के कपड़ों पर मिले सीमन की रिपोर्ट भी आरोपी के डीएनए से मैच हो गई। आज हुई सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश तिवारी ने सभी सबूतों और गवाहों का ध्यान में रखते हुए आरोपी प्रशांत धनंजय कुमार को नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास करने का दोषी माना और दोषी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 (ए) (बी) सहित 511 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 6 सहित 18 के तहत 10 साल के कठोर कारावास तथा 50 हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि न चुकाए जाने पर दोषी को 1 साल की जेल और काटनी होगी। इस मामले में सरकारी लोक अभियोजक हरिओम उपाध्याय ने जोरदार पैरवी करते हुए 4 साल में दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचवाया।

Related posts

केन्द्र सरकार नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट को जल्द दे सकता है मंजूरी

Asli Azadi

वणाकबारा के गोमती माता बीच पर समुद्र में डूब रहे मछुआरे को पुलिस के जवान ने बचाया

Asli Azadi

जेम्स ऑफ इंडिया पहल के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दमण में हुई जागरूकता बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment