asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

डीआईए की 47वीं वार्षिक सामान्य सभा हुई संपन्न: उद्योग हितों पर हुई चर्चा

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 20 अगस्त। दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आज 47वीं वार्षिक सामान्य सभा डीआईए हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर डीआईए अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष आर. के. शुक्ला ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन तथा दमण प्रशासन एवं शासन के निरंतर सहयोग के लिए एसोसिएशन की ओर से आभार एवं सराहना व्यक्त की। वार्षिक सामान्य के दौरान एसोसिएशन के सचिव हरीश पटेल द्वारा वर्षभर में किए गए विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही कोषाध्यक्ष पी.के. सिंह द्वारा संस्था की वार्षिक आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सदस्यों के समक्ष उसका अवलोकन किया गया। बैठक में आने वाले समय में दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यों में और अधिक प्रगति एवं प्रभावशीलता लाने, उद्योग जगत के हित में नई पहल करने तथा डीआईए की आर्थिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने एसोसिएशन को और मजबूत बनाने तथा दमण के औद्योगिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य एवं उद्योगपति ईश्वर पटेल ने अपनी बात रखते हुए डीआईए हॉल में 28 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने और केक काटकर प्रशासक प्रफुल पटेल का जन्मदिन मनाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त सचिव विनीत भार्गव ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भविष्य में भी दमण प्रशासन, शासन एवं उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
डीआईए की इस एजीएम में डीआईए के सलाहकार रमेश कुंदनानी, डीआईए के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सहित डीआईए के अन्य सदस्यों एवं उद्योगपतियों की उपस्थिति रही।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में पेट्रोल और डीजल काफ़ी मात्रा में हैं उपलब्ध

Asli Azadi

दमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और भविष्य दृष्टि को समर्पित नमोत्सव ने लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Asli Azadi

दमण जिला एवं सत्र न्यायालय ने नाबालिग से बलात्कार का प्रयास के आरोपी को सुनाई 10 साल कठोर कारावास की सजा

Asli Azadi

Leave a Comment