asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

मांदोनी पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नालसा की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को न्याय एवं कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 20 अगस्त। दादरा नगर हवेली की डि्ट्रिरक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी सिलवासा के मार्गदर्शन में गुरुवार को सुबह 10 बजे दादरा नगर हवेली के मांदोनी ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेष रूप से कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध नि:शुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में एडवोकेट एवं प्रोफेसर सुमित सिंह ने नालसा की संवाद’ योजना-2025, जो हाशिए पर रहने वाले, कमजोर आदिवासी तथा डी-नोटिफाइड/खानाबदोश जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करने से संबंधित है तथा रढफवऌअ योजना-2025, जिसके तहत अनदेखे, पीछे छूटे और प्रभावित लोगों की क्षमता एवं मजबूती को सहारा देने का उद्देश्य है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, जीएनएलयु के छात्र एवं पीएलवी ने नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 तथा डॉन-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया योजना-2025 के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरूकता की भूमिका पर भी जानकारी दी गई। एडवोकेट राज भंडारी ने नालसा आशा योजना-2025 तथा इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव (एचडबल्यूसी) से प्रभावित पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच से संबंधित नालसा योजना-2025 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नालसा जागृति योजना-2025 के माध्यम से जमीनी स्तर पर कानूनी जानकारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम के बाद मांदोनी और सिंदोनी ग्राम पंचायत के सरपंच रामचंद्र मलकारी एवं विनयभाई तथा पंचायत सदस्यों ने गांव की विभिन्न समस्याओं के संबंध में अधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों और सहायता के संबंध में डीएलएसए के सहायक अधीक्षक अनिरुद्ध पगड़े ने विस्तृत जानकारी दी तथा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। विधिक जागरूकता कार्यक्रम में मांदोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने नालसा की विभिन्न योजनाओं और नि:शुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी में रुचि दिखाई तथा अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएलएसए के सहायक अधीक्षक अनिरुद्ध पगड़े (सिविल कोर्ट, सिलवासा) की देखरेख में अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय और कानूनी सहायता की पहुंच को मजबूत करना रहा।

Related posts

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दमण प्रशासन ने नियंत्रित पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Asli Azadi

दमण में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम से गूंज उठा शहर

Asli Azadi

वणाकबारा के गोमती माता बीच पर समुद्र में डूब रहे मछुआरे को पुलिस के जवान ने बचाया

Asli Azadi

Leave a Comment