asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत किया कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 14 अगस्त। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 02 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आज प्रदेश प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार में भव्य रूप से हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम उद्घाटन किया। तत्पश्चात विभिन्न कॉलेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति भरी प्रस्तुतियाँ पेश की गईं, जिसने सभी श्रोतागण का मन मोह लिया। इसी क्रम में निफ्ट कॉलेज द्वारा फैशन वॉक का भी आयोजन किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा से प्रेरित चलचित्र भी दिखाई गई। इस कार्यक्रम में दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया, दमण जिला पंचायत अध्यक्षा जागृति पटेल,उपाध्यक्ष बाबू पटेल, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्षा रजनी शेट्टी, दानह जिला पंचायत अध्यक्ष दामजी कुराडा, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष फाल्गुनी पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, पूर्व सांसद लालू पटेल, भाजपा अग्रणी विशाल टंडेल, डीआईए प्रमुख सत्येन्द्र कुमार, पूर्व डीआईए प्रमुख रमेश कुंदनानी सहित सरपंचों, जिला पंचायत सदस्यों, काउंसिलरों, पूर्व सैनिकों, अधिकारियों, छात्र, शिक्षक और भारी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा अन्य आकर्षण केंद्र भी बनाए गए थे, जिसमें मर्चेंडाइज स्टॉल्स, सिलवन दीदी/एसएचजी स्टॉल्स, किड्स ज़ोन/झूले, तिरंगा कैनवस, सेल्फी बूथ्स जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी। हर घर तिरंगा अभियान पिछले तीन वर्षों से एक सफल और देशव्यापी आंदोलन रहा है। इसमें लोगों ने गांवों से लेकर शहरों तक, देशभर में अपने घरों, दफ्तरों, दुकानों पर तिरंगा फहराकर धूमधाम से मनाया था। इसी क्रम में इस अभियान ने युवाओं और बच्चों को खास तौर पर प्रभावित किया है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को अपने भीतर जिंदा रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Related posts

दीव जिले में खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Asli Azadi

दमण और वलसाड जिले में बढते औद्योगिक प्रदूषण पर सांसद उमेश पटेल ने जताई चिंता: केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को सौंपा ज्ञापन

Asli Azadi

जय कॉर्प लिमिटेड ने सीएसआर के तहत सिलवासा कलेक्ट्रेट में तीन दिव्यांगों को वितरित किया ई-रिक्शा

Asli Azadi

Leave a Comment