asliazadi
आसपासगुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

संत निरंकारी मिशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिलवासा और उमरगांव में किया रक्तदान शिविर

– 637 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान – सिलवासा में 275 यूनिट और उमरगांव में 362 यूनिट हुआ रक्तदान

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 18 अगस्त। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिलवासा एवं उमरगांव में दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 637 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इन शिविरों के माध्यम से मिशन ने नि:स्वार्थ सेवा एवं मानव कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर सुदृढ़ किया। सिलवासा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सरकारी कॉलेज हॉल डोकमरडी में आयोजित रक्तदान शिविर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 275 निरंकारी भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर में संत निरंकारी मिशन की सिलवासा, गलोंडा एवं करजगाम शाखाओं के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रेडक्रॉस रक्तदान केंद्र सिलवासा द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ निरंकार प्रभु के स्मरण के साथ किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिविर में उपस्थित होकर मिशन द्वारा किए जा रहे इस मानवीय सेवा कार्य की सराहना की। उमरगांव स्थित गुजराती कुमारशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में 362 निरंकारी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर में उमरगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निरंकारी भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वलसाड रक्तदान केंद्र एवं जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल वलसाड द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ निरंकार प्रभु के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने रक्तदाताओं एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा स्वैच्छिक रक्तदान के इस मानवतावादी प्रयास की सराहना की। दोनों रक्तदान शिविर स्थानीय संयोजक की देखरेख में सेवादल स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों से सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
यह उपलब्धि संत निरंकारी मिशन की नि:स्वार्थ सेवा, मानवता के प्रति समर्पण एवं करुणा की सदभावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। मानव सेवा ही प्रभु सेवा है के मिशन के मूल सिद्धांत से प्रेरित होकर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन देशभर में नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है और समाज को इस महान सेवा कार्य के माध्यम से अमूल्य जीवन बचाने के लिए प्रेरित करता है।

 

Related posts

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया एवं भाजपा पदाधिकारियों ने जेटी के राजा का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

डीएमसी के पूर्व प्रेसिडेंट मनोज नायक ने सपरिवार दमण का राजा गणेश का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

Leave a Comment