asliazadi
गुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

डुंगरी पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब तस्करी कर रहे युवक को हुंडाई वेन्यू कार के साथ किया गिरफ्तार

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, वलसाड, 18 अगस्त। वलसाड जिले की डुंगरी पुलिस ने नकली नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रोला गांव के पास पीछा करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 3,47,952 रूपये कीमत की विदेशी शराब बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार डुंगरी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर यू.एच. पटेल और उनकी टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल नितिन बलदेव को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की हुंडाई वेन्यू कार नं.जीजे-21-सीएफ-7812 में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर रोला गांव के पास कार का पीछा किया और उसे रोक लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार की असली नंबर प्लेट जीजे-15-सीक्यू-0385 को हटा दिया था और उसकी जगह कार पर एक फर्जी और बनावटी नंबर प्लेट जीजे-21-सीएफ-7812 लगाई गई थी। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को भारतीय बनावट की विदेशी शराब (व्हिस्की/वोडका) और बियर की कुल 1152 बोतलें और टीन बरामद हुई। पुलिस ने 5 रूपये लाख मूल्य की हुंडाई वेन्यू कार, 3.47 लाख रूपये से अधिक की शराब, दो मोबाइल फोन और छह अन्य नंबर प्लेट सहित कुल 8,72,952 रूपये का माल जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय रौनककुमार मुकेश पटेल (निवासी: गोइमा, पारडी, वलसाड) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रौनककुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी चीखली तथा बिलीमोरा पुलिस स्टेशनों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। डुंगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

दीव एसपी रामकृष्ण सरन के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चलाया सघन अभियान

Asli Azadi

प्रशासन ने कचीगाम में अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ की कार्रवाई

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में बिना मान्यता चल रहे शिक्षण संस्थानों पर प्रशासन सख्त

Asli Azadi

Leave a Comment