असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 17 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव में आयोजित शिक्षकों की संगोष्ठी में पिछले शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया था। इस अवसर पर प्रशासक ने सभी जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्र के उच्च परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने का आह्वान किया था। प्रशासक के इसी आह्वान पर दीव जिले के बुचरवाडा ग्राम पंचायत के उपसरपंच राहुल मकवाना ने अपनी ग्राम पंचायत स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा पहुंचकर वहां के शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया। उपसरपंच ने शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से ही हमारे गांव के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।

