asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर सौरभ मिश्रा मोटी दमण और कलेक्टर प्रियांक किशोर सिलवासा में करेंगे ध्वजवंदन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण/ सिलवासा 14 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दमण जिला प्रशासन और दादरा नगर हवेली जिला प्रशासन द्वारा ध्वजवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 15 अगस्त को सुबह 8.15 बजे न्यू लाइट हाउस बीच मोटी दमण में जिला कलेक्टर सौरभ मिश्रा ध्वजारोहण करके उपस्थित नागरिकों को संबोधित करेंगे। वहीं दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित कोर एरिया स्टेडियम ग्राउंड पर सुबह 8.15 बजे जिला कलेक्टर प्रियांक किशोर राष्ट्रध्वज फहराएंगे। दोनों ही स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दीव के घोघला जेटी पर आयोजित प्रदेश स्तरीय राजकीय समारोह का लाइव टेलिकास्ट भी दमण और दादरा नगर हवेली में दिखाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बडी संख्या में नागरिकों को शामिल होने के लिए प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया गया है।

Related posts

पीएम मोदी की दमण यात्रा पर पूर्व सांसद लालू पटेल ने पटलारा में किया जनसंवाद: नागरिकों को 5 जून को बडी संख्या में उपस्थित रहने का किया आह्वान

Asli Azadi

वापी महानगरपालिका की प्रथम मेयर बनी दक्षा पटेल: मितेश देसाई को मिली डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

Asli Azadi

पीएम मोदी ने 149वीं रथयात्रा से पहले भेजा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रसाद

Asli Azadi

Leave a Comment