asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दानह में पीएमजीकेएवाईके तहत सीबीडीसी आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर शुरू

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 14 अगस्त। भारत सरकार ने आज दादरा और नगर हवेली में लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी)-आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत की है। यह वर्चुअल लॉन्च कार्यक्रम सिलवासा के कला केंद्र में उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासन के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की देखरेख में आयोजित किया गया था। सीबीडीसी आधारित डीबीटी मॉडल के तहत पीएमजीकेएवाई के पात्र लाभार्थियों को पारंपरिक बैंक-खाता ट्रांसफर के बजाय, सीधे उनके सीबीडीसी वॉलेट में प्रोग्राम-योग्य सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (डिजिटल रुपया/ी-फ४स्रीी) टोकन के रूप में खाद्य सब्सिडी मिलती है। यह डिजिटल लाभ एक खास मकसद के लिए है और इसका इस्तेमाल अधिकृत व्यापारियों और दुकानों से तय अनाज खरीदने के लिए किया जा सकता है। सिलवासा में आयोजित इस कार्यक्रम में दादरा नगर हवेली के कलेक्टर प्रियांक किशोर मुख्य अतिथि के तौर पर और भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के निदेशक सुनील सचदेवा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर और सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि, नागरिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

डाभेल ग्राम पंचायत में किसान शिविर का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण की प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल राष्ट्रपति अवार्ड से हुई सम्मानित

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल के मार्गदर्शन में खानवेल ग्राम पंचायत में जन भागीदारी अभियान सब से दूर, सब से पहले के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment