asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 12 अगस्त को आयोजित होगा विधिक साक्षरता कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 11 अगस्त। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण द्वारा एडवोकेट बार एसोसिएशन दमण के सहयोग से 12 अगस्त 2026 को प्रात: 9:45 बजे सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज दमण में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विशाल पटेल के स्वागत संबोधन से होगा। इस कार्यक्रम में प्रभारी सह-सदस्य सचिव, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ओंकार जे. कुलकर्णी मुख्य रूप से उपस्थित रहकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद अधिवक्ता मयंक पटेल संवाद विषय पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के स्वास्थ्य अधिकार, कल्याणकारी योजनाएं, स्किल इंडिया मिशन, डिजिटल स्किल ट्रेनिंग तथा पीएम वन धन योजना की जानकारी देंगे। अधिवक्ता मिलन पटेल विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग कानूनों की जानकारी देंगे। अधिवक्ता पूनम देसाई महिलाओं के अधिकार एवं दहेज निषेध अधिनियम पर प्रकाश डालेंगी। अधिवक्ता सोहिनी भंडारी डॉन -(नशीले पदार्थों के बारे में जागरूकता और स्वास्थ्य-कल्याण मार्गदर्शन) विषय के माध्यम से नालसा की नशा मुक्त भारत अभियान 2025 से संबंधित जानकारी साझा करेंगी। यह कार्यक्रम युवाओं एवं नागरिकों में विधिक जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने तथा कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड से निकाली गई जिला स्तरीय पदयात्रा

Asli Azadi

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 के अद्भूत पल का साक्षी बना दमण:स्वामी विवेकानंद सभागार में नागरिकों ने देखा लाइव प्रसारण

Asli Azadi

दीव के साउदवाडी मेन रोड पर सडक दुर्घटना में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Asli Azadi

Leave a Comment