asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के साउदवाडी मेन रोड पर सडक दुर्घटना में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 09 अगस्त। दीव के साउदवाडी मुख्य मार्ग पर स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने देर रात हुए सडक हादसे में पोरबंदर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पोरबंदर से 6 मित्र दीव घूमने के लिए आये थे और सभी लोग महेश्वरी होटल में रुके थे। 6 मित्रों में से जयेश नरसिंह लोधारी (26 वर्ष) और योगेश छगन चावडा (35 वर्ष) दोनों मित्र बिती रात लगभग 12.30 बजे टू व्हीलर लेकर वणाकबारा से साउदवाडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साउदवाडी मुख्य मार्ग पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास पार्क किये गये छकडा रिक्शा के साथ टू व्हीलर गाडी की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों यूवकों को दिवार और खंभे के साथ टकराने से गंभीर चोट आयी है। एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

Related posts

सिलवासा में जेम्स ऑफ इंडिया पहल के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित हुई जागरूकता बैठक

Asli Azadi

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दीव जिला भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ शहीदों को किया याद

Asli Azadi

घेलवाड सरपंच हिताक्षी पटेल ने छोटे के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया प्रशासक प्रफुल पटेल काजन्मदिन:विधवा एवं वृद्ध महिलाओं को बांटी साडी एवं फ्रुट किट

Asli Azadi

Leave a Comment