asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

नशा मुक्त भारत का संदेश, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

– दीव जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जेठीबाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 9 अगस्त। माय भारत के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित दीव जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में घोघला स्थित जेठीबाई सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का परिचय दिया। स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में कक्षा 11 कला के छात्र रोशन शिवा ढाकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 विज्ञान के वेदप्रकाश दल्लूदास उमरिया तथा वक्तृत्व प्रतियोगिता में कक्षा 11 विज्ञान की तमन्ना निजार खेतानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

जिला कलेक्टर ने दमण के उद्योगों को भूजल संरक्षण और विनियमन संबंधी आदेश किया जारी

Asli Azadi

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दानह एवं दमण में विकास कार्यों का किया अवलोकन

Asli Azadi

दमण सब जेल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment