asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण जिले के दुनेठा भाजपा मंडल कमेटी के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 8 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के मार्गदर्शन और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष फाल्गुनी पटेल एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल की उपस्थिति में दुनेठा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। दुनेठा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दुनेठा मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें भाविक सोमा पटेल, अरविंद पटेल एवं सोमा पटेल को उपाध्यक्ष, रोहन पटेल एवं रौनक पटेल को महामंत्री, केतन पटेल, योगेश पटेल एवं अशोक बीका पटेल को सचिव, मनीष पटेल को कोषाध्यक्ष, अजय हलपति को सोशल मीडिया संयोजक एवं सागर हलपति को आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष फाल्गुनी पटेल एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर नवनियुक्त मंडल समिति सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित दमण पुस्तक मेले को मिला जनता का अद्भुत प्रतिसाद

Asli Azadi

केन्द्र सरकार नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट को जल्द दे सकता है मंजूरी

Asli Azadi

दमण-दीव के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय : सीजेडएमपी

Asli Azadi

Leave a Comment