asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घोघला में गुरु पूर्णिमा के साथ हुआ वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 29 जुलाई। दीव के घोघला स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जेठीबाई के प्रिंसिपल मनोज बारिया के दिशानिर्देश में पूरे हर्षोल्लास से गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय परिवार द्वारा सरस्वती माता तथा महर्षि वेद व्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उसके सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके बाद छात्रों ने अध्यापकों को पुष्प देकर सम्मानित करके आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने कबीर के दोहे एवं गुरु महिमा गान द्वारा सबको मंत्रमुग्ध किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिंदी अध्यापिका प्रतिभा स्मार्ट ने अपने प्रासंगिक उद्बोधन में गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाकर गुरु शिष्य के सुप्रसिद्ध विविध उदाहरणों के माध्यम से हमारे जीवन में गुरु का क्या महत्व है? उसके बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज बारिया ने भी विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का महत्व एवं गुरु पूर्णिमा उत्सव पर अपना प्रेरणादायी प्रासंगिक प्रवचन देकर छात्रों को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पूरे विद्यालय परिवार एवं नेवल एनसीसी के कैडेट्स द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय प्रिंसिपल एवं सभी अध्यापकगण के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा । कार्यक्रम का सम्पूर्ण मंच संचालन हिंदी सहायक अध्यापिका प्रतिभा स्मार्ट ने किया।

Related posts

परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने दमण एवं दीव में आयोजित डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक में उठाये कई महत्वपूर्ण मुद्दे

Asli Azadi

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में दानिक्स अधिकारियों को सौंपे गये अतिरिक्त प्रभार

Asli Azadi

Leave a Comment