asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

पीएम मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के तहत युवाओं से की बातचीत

सीमा पर बसे गांव ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं: पीएम मोदी

– विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत दीव जिले की वणाकबारा गांव की निकिता सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया संवाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली, 26 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के तहत रविवार को युवाओं से बातचीत की। बातचीत पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार का मकसद हर युवा को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पर बसे गांव ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और देश के युवाओं को इन गांवों से जुड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले शुरू किए गए मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म से आज करोड़ों युवा जुड़े हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए देशभर के करीब 3 लाख युवाओं में से 400 युवाओं का चयन किया गया। ये युवा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के सीमा गांवों में गए, वहां के लोगों के साथ रहे और उनकी संस्कृति, जीवन और देशभक्ति को करीब से देखा। पीएम मोदी ने कहा कि सीमा के गांवों को पहले देश का आखिरी गांव कहा जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने सोच बदली है। अब इन्हें देश का पहला गांव माना जाता है, क्योंकि सबसे पहले सूरज की किरणें और तिरंगा इन्हीं गांवों का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन गांवों में सड़क, बिजली, अस्पताल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। लेकिन अब यहां तेजी से सड़कें, बिजली, नल से जल, गैस कनेक्शन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं. इससे लोगों की जिंदगी बदल रही है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत दीव के सेवा भवन में माय भारत के युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर दीव के वणाकबारा गांव की युवा प्रतिभा निकिता सोलंकी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। संवाद के दौरान निकिता सोलंकी ने अपने अनुभव साझा किए तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, नवाचार को अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दीव के कलेक्टर राहुल देव बूरा, डिप्टी कलेक्टर शिवम मिश्रा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनआईसी के अधिकारी, माय भारत टीम के प्रतिनिधि जयेश धांधुकिया, सागर कपाड़िया, नलिन गुलिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गुजरात देश का सबसे सुरक्षित राज्य है, इसका श्रेय नागरिकों, गुजरात पुलिस और अन्य फोर्सों के जवानों को जाता है: गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने पुरी में सहपरिवार भगवान श्री जगन्नाथ के किये दर्शन

Asli Azadi

एजीएमयूटी कैडर के आईएएस, आईपीएस, दानिक्स एवं दानिप्स अधिकारियों के हुए तबादले

Asli Azadi

Leave a Comment