asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने बारिश से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात: जलजमाव वाले स्थल का निरीक्षण कर उचित पानी के निकाल की कराई व्यवस्था

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 जुलाई। दमण जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर जाने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। कई विस्तारों में अनेक लोगों के घरों में पानी घुसने के मामले भी सामने आये हैं। दुनेठा, मोटी दमण माछीवाड, नमो पथ एवं सार्वजनिक विद्यालय में बारिश से प्रभावित परिवारों को आश्रय दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति को जाना। इसके साथ ही आश्रय लिये परिवार को फूड पैकेट वितरित किया। साथ ही इन सभी को स्वास्थ्य, भोजन एवं रहने की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं समुचित उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभाग के साथ संकलन बनाया। निरीक्षण के दौरान दुनेठा विस्तार में अनेक घरों में पानी घुसने से लोग काफी मुश्किल का सामना करते आए। भाजपा अध्यक्ष ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी के निकाल की उचित व्यवस्था कराई। भाजपा डॉक्टर सेल की टीम द्वारा भी प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। विपत्ति के समय जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता के लिए भाजपा हमेशा तत्पर है।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के समक्ष नमो मेडिकल कॉलेज के पीजी फीस का उठाया मुद्दा

Asli Azadi

सोमनाथ अमृतपर्व के अवसर पर मरवड और कडैया सरपंचों ने बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा

Asli Azadi

सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने के. टी. परमार

Asli Azadi

Leave a Comment