asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

एबीवीपी के ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ ने दमण में जगन्नाथ रथयात्रा के पीछे की साफ-सफाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 16 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ के कार्यकर्ताओं ने आज दमण में निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा के दौरान सेवा और स्वच्छता की एक अनूठी मिसाल पेश की। रथयात्रा उत्सव के पावन अवसर पर एबीवीपी के युवा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ भगवान के रथ के पीछे पूरे मार्ग पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया। इस सेवा कार्य के दौरान रथयात्रा मार्ग से कचरा और गंदगी हटाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस सराहनीय सेवा अभियान में मुख्य रूप से विभाग सह-संयोजक ओम पटेल, जिला संयोजक वत्सल राठौड़ और जिला छात्रा प्रमुख ग्रेसी पटेल उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह समर्पित टीम पिछले दो वर्षों से लगातार जगन्नाथ रथयात्रा में अपनी नि:स्वार्थ सेवाएं दे रही है। अभियान के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों और छात्र नेताओं ने समाज को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थियों की ऐसी ही ऊर्जावान टीम इस पवित्र और सामाजिक सेवा कार्य में पूरे उत्साह के साथ निरंतर लगी रहेगी।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को विधानसभा का दर्जा दिया जाए: राज्यसभा में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की जोरदार मांग

Asli Azadi

दमण में आज स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

Asli Azadi

दमण-दीव में एसआईआर प्रक्रिया पूरी : लगभग 41000 मतदाताओं के नाम कटे

Asli Azadi

Leave a Comment