asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झोलावाड़ी पंचायत में हुआ कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 12 जुलाई। दीव जिले की झोलावाड़ी ग्राम पंचायत हॉल में सरपंच संजय वाजा की अध्यक्षता में सरकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देनें और उसका लाभ उठाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों से आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लीड बैंक एसबीआई द्वारा भी बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में झोलावाड़ी ग्राम पंचायत सचिव जेन्तीभाई, पंचायत सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 

Related posts

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल के दीव केसमर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

Asli Azadi

वरकुंड भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में नीलम प्रवीण मिटना की हुई नियुक्ति

Asli Azadi

कोडीनार कोली समाज के समूह विवाह में शामिल हुए सांसद उमेश पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment