असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 09 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया के अध्यक्ष पद पर सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें भाजपा पदाधिकारियों द्वारा लगातार बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। इसी क्रम में आज प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने दमण स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया से शुभेच्छा मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे तथा जनसेवा का यह अभियान और अधिक सशक्त बने।

