asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पटलारा भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ ईश्वर पटेल को किया नियुक्त

– संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के मार्गदर्शन एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में की गई नियुक्ति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 09 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज दमण जिले के पटलारा भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ ईश्वर पटेल की नियुक्ति की। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया के मार्गदर्शन एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल एवं जिला पदाधिकारियों ने सिद्धार्थ ईश्वर पटेल को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पटलारा मंडल संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। भाजपा ने आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

दीव जिला माछीमार एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति:रामजी बामणिया बने नए प्रमुख

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहरायेंगे तिरंगा

Asli Azadi

दमण जिले में 2 नई ग्राम पंचायतें और दादरा नगर हवेली जिले में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई

Asli Azadi

Leave a Comment