asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव में गौ सम्मान अभियान के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 27 जुलाई। दीव में गौ सम्मान अभियान समिति के नेतृत्व में जिला कलेक्टर राहुल देव बुरा को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रशासक प्रफुल पटेल के नाम संबोधित किया गया है। ज्ञापन में समिति ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करते हुए देशभर में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की। साथ ही प्रत्येक गांव में गायों की देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने की मांग भी रखी गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, जायंट्स ग्रुप, वैदिक चैरिटेबल ट्रस्ट सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, साधु-संत, समाज के अग्रणी नागरिक, विभिन्न ट्रस्टों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे। समिति के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर राहुल देव बुरा को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को संबंधित उच्च अधिकारियों तक नियमानुसार पहुंचाया जाएगा। अंत में गौ सम्मान अभियान समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जय गौमाता और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।

Related posts

दमण कोर्ट में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन: मध्यस्थता से मामले सुलझाने पर दिया गया जोर

Asli Azadi

सोमनाथ अमृत महोत्सव 1000 वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा है:पीएम मोदी

Asli Azadi

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं सामान्य एवं विज्ञान प्रवाह के परिणामों में पुन: शानदार प्रदर्शन

Asli Azadi

Leave a Comment