asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंविदेश

यूके-लेस्टर में प्रसिद्ध कथाकार मेहुल जानी ने श्री हनुमान चरित्र कथा का किया वाचन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लेस्टर (यूके) 05 जुलाई। यूके के लेस्टर में श्री हनुमान चरित्र कथा आयोजन किया गया था। जिसमें प्रसिद्ध कथाकार मेहुल जानी ने कथा का रसपान कराया। श्री हनुमान चरित्र कथा का आयोजन यूके -लेस्टर निवासी शंकर उकड पटेल, राजेश उर्फ राजू पटेल, प्रणव दिलीप पटेल, शिवम शैलेष पटेल, विजय गुलाब पटेल द्वारा किया गया। राजेशभाई एवं जागृति पटेल के घर से पोथी यात्रा निकली थी जो शक्ति मंदिर लेस्टर केनन स्ट्रीट पहुंची। कथाकार मेहुल जानी ने श्री हनुमान चरित्र कथा का वाचन करते हुए कहा कि दमण देवभूमि है और देवभूमि के नागरिकों ने लंदन में भी देवभूमि बना दिया है। सभी युवाओं एवं आयोजकों को कथाकार मेहुल जानी ने धन्यवाद दिया। इस कथा में 300 से ज्यादा भक्तों ने लाभ लिया।

Related posts

संघ प्रदेश के ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ग्राउंड जीरो पर करते हैं अथक परिश्रम

Asli Azadi

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शेल्टी के छात्रों ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया अभिनव मॉडल

Asli Azadi

सेल्फी लेते समय दमणगंगा नदी में गिरी 15 वर्षीय काजल

Asli Azadi

Leave a Comment