asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में हो रही लगातार बारिश के चलते समुद्र ने धारण किया विकराल रूप, उठ रही हैं ऊंची-ऊंची लहरें

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 जुलाई। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही दमण के समुद्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज हवाओं और लगातार हो रही बारिश के कारण समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे तटीय क्षेत्रों में लोगों और पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। समुद्र का रौद्र रूप देखने के लिए लोग समुद्र तटों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से समुद्र के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने और पानी में प्रवेश नहीं करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें समुद्र तटों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सेल्फी लेने या ऊंची लहरों के करीब जाने का जोखिम न उठाएं। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिक सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ दमण ने कुंता स्कूल के 235 विद्यार्थियों को वितरित किये नोटबुक

Asli Azadi

नमो पथ के फुटपाथ पर पर्यटकों द्वारा थार और क्रेटा कार चढाये जाने पर पुलिस का एक्शन:कार जप्त, शुरू हुई कार्रवाई

Asli Azadi

सिंदोनी थोराटपाडा गांव में शॉर्ट सर्किट से गरीब परवार का मकान जला

Asli Azadi

Leave a Comment