asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वापी महानगरपालिका की प्रथम मेयर बनी दक्षा पटेल: मितेश देसाई को मिली डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 मई। वापी महानगरपालिका बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में भाजपा ने 52 में से 37 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। 4 निर्दलीयों के समर्थन के बाद सत्ता पक्ष के पास 41 सीटों का मजबूत बहुमत प्राप्त हो गया था। आज वापी महानगरपालिका की पहली सामान्य सभा में आज मेयर, डिप्टी मेयर सहित अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ती की गयी। वापी महानगरपालिका की पहली महिला मेयर बनने का सौभाग्य दक्षा पटेल को मिला। जबकि डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी मितेष देसाई को दी गयी। स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सतिष पटेल, पक्ष के नेता की जिम्मेदारी धर्मेश पटेल और दंडक की जिम्मेदारी सुनिता तिवारी सर्वसम्मति से सौपी गयी। विरोध पक्ष के नेता का पद कांग्रेस के काउन्सिलर पीरू मकराणी को मिला। गौरतलब है कि वापी महानगरपालिका बनने के बाद नागरिकों को वापी की स्थिति में आमूल परिवर्तन होने की बड़ी उम्मीद है। भाजपा शासित वापी महानगरपालिका को अपने क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता और राज्य के वित्तमंत्री कनू देसाई के कुशल मार्गदर्शन में जनता की कुछ उम्मीदों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करना पड़ेगा।

Related posts

संत निरंकारी मिशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिलवासा और उमरगांव में किया रक्तदान शिविर

Asli Azadi

भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घेलवाड पंचायत में हुई संगठनात्मक बैठक

Asli Azadi

दमण में हो रही लगातार बारिश के चलते समुद्र ने धारण किया विकराल रूप, उठ रही हैं ऊंची-ऊंची लहरें

Asli Azadi

Leave a Comment