asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल के मार्गदर्शन में खानवेल ग्राम पंचायत में जन भागीदारी अभियान सब से दूर, सब से पहले के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 25 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं ट्राइबल वेलफेर विभाग सचिव अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दादरा नगर हवेली जिले के खानवेल ग्राम पंचायत में 25/05/2026 को जन भागीदारी अभियान सब से दूर, सब से पहले के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत एवं ट्राइबल वेलफेर विभाग ददरा नगर हवेली द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को शासन की विभिन्न सेवाओं, योजनाओं तथा जनहित सुविधाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना था। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। कुल आवेदन 352 प्राप्त हुए, 273 आवेदन निस्तारित किये गए और 66 आवेदन लंबित है। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन गोयल, उप सचिव ट्राइबल वेलफेर विभाग दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव पुनित कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष विनय गिम्भल, विकास एवं योजना अधिकारी पंकजसिंह परमार, खानवेल ग्राम पंचायत के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता, स्वास्थ्य जांच, सेवा वितरण एवं नागरिक समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्षा, उपाध्यक्ष, सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहरायेंगे तिरंगा

Asli Azadi

दमण के दौरे पर पहुंचे मैक्सिकन प्रतिनिधि मंडल ने समृद्ध इतिहास और जीवंत विरासत की झलक को देखा

Asli Azadi

दमण में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Asli Azadi

Leave a Comment