asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण के दुनेठा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण 25 मई। दमण के दुनेठा में शिवम् मित्र मंडल एवं मोहिनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा में आज दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचक पूज्य भागवताचार्य गिरीश शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन समिति को इस आध्यात्मिक आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण किया। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं द्वारा समाज को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद लालू पटेल, भाजपा दमण जिला के अध्यक्ष भरत पटेल, डीएमसी काउंसिलर अस्पी दमणिया, दमण जिला पंचायत की उपाध्यक्षा रीना पटेल सहित सरपंचो, शिवम् मित्र मंडल एवं मोहिनी फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलेगा मासिक मानदेय

Asli Azadi

दानह जिला पंचायत की टीम ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल का दीव में विकासीय परियोजनाओं के निरीक्षण का सिलसिला जारी : तीसरे दिन भी विकास कार्यों का लिया जायजा

Asli Azadi

Leave a Comment