asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा में पहली बार आयोजित धोडिया संस्कृति गौरव तूर-थाली वादन एवं लोकगीत उत्सव संपन्न

– दादरा नगर हवेली की सांसद कला डेलकर रही मौजूद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 24 मई। दादरा नगर हवेली के धोडिया समाज द्वारा 23 मई 2026 की शाम सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड में पहली बार धोडिया संस्कृति गौरव-तूर थाली वाद्य, लोकगीत (वराड़े) एवं नृत्यकला उत्सव का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक प्राकृति पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें बरमदेव और कंसारी माता का महोत्सवपूर्वक पूजन किया गया। मुख्य अतिथि दादरा नगर हवेली की सांसद कलाबेन डेलकर कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। सांसद कलाबेन डेलकर ने अपने पुत्र अभिनव डेलकर के साथ बरमदेव की आरती की और नारियल फोड़कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में डॉ. प्रदीप गरासिया (राष्ट्रीय आदिवासी नेता), सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष सुमननाथ देवरे पाटील, संगठन संरक्षक हीरा पटेल, सुमन पटेल सहित कई निर्वाचित प्रतिनिधि, समाज के गणमान्य प्रतिनिधि एवं अगणित श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव में लगभग 21 तूर-थाली वादन टीमों ने भाग लिया। गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा नगर हवेली के कलाकारों ने विविध नृत्य व लोकगीतों के माध्यम से धोडिया संस्कृति, कृषि-जीवन तथा पर्व-परंपराओं का रंगीन और मनोहारक चित्र प्रस्तुत किया। दर्शक पारंपरिक देवी-देवताओं के लोकगानों, पारंपरिक विवाह-रीति और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध रहे। अपने संबोधन में सांसद कलाबेन डेलकर ने कहा कि यह आयोजन धोडिया समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, लड़के-लड़िकयों में समानता बनाए रखने और अपनी संस्कृति विरासत परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया। अखिल भारतीय आदिवासी धोडिया समाज के अध्यक्ष जगदीश पटेल (मुंबई) समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखना है और अपनी सभी रीति-रिवाजों को इसी प्रकार संरक्षित रखना चाहिए। हमारी परंपराएँ हमारी पहचान हैं, इन्हें बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। तथा राष्ट्रीय आदिवासी धोडिया समाज के गुजरात अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गरासिया व समाज के अन्य नेतृत्वों ने भी भाषण देकर संस्कृति और भाषा संरक्षण का आग्रह किया। समस्त धोडिया समाज कुल पारिवारिक अध्यक्ष चंपक बडवा ने समाज को संबोधित किया। भारतीय आदिवासी धोडिया समाज उत्कर्ष संगठन के अध्यक्ष अश्विन एच. पटेल ने स्वागत संबोधन में कहा कि मुख्य उद्देश्य धोडिया परंपराओं को आने वाली पीढि़यों तक पहुँचाना एवं समाज की सांस्कृतिक विरासत का प्रचार-प्रसार करना है। आयोजन में संगठन के कार्यकर्ता, मार्गदर्शक और समाज के प्रेरणास्वरूप स्तंभों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के सफल आयोजन में संगठन के उपाध्यक्ष दीपक पटेल, महासचिव उत्तम पटेल, सलाहकार किसान पटेल, कोषाध्यक्ष अविनेश पटेल, सह-कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, युवा नेता योगेश पटेल, मंत्री रवियाभाई पटेल, जयंति पटेल, ईश्वर पटेल उल्टन फलिया, आशा पटेल, दादरा नगर हवेली कुल परिवार समन्वयक ठाकुर पटेल, समाज प्रेरणा मूर्ति बालदेवी से जुगल पटेल सहित अनेक गणमान्य वक्ताओं और स्वयंसेवकों का समर्पित योगदान रहा। दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र (मुंबई), दादरा नगर हवेली एवं दमण के कलाकारों एवं समाजिक पदाधिकारियों की विशेष भागीदारी रही।

Related posts

दमण के मूल निवासी और यूके में बसे युवा जेनिश ईश्वर ने कार से लंदन से दमण 24000 किमी का तय किया सफर

Asli Azadi

वलसाड के कॉमर्स कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Asli Azadi

नमो मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद कला डेलकर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Asli Azadi

Leave a Comment