असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण- दीव प्रशासन द्वारा 5 मई को औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 मई को शाम 6:00 बजे किया ज्३ााएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान भारत सरकार की केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। औद्योगिक प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों को स्टॉल लगाने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिसमें औद्योगिक प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले उद्योगों को 5 मई की सुबह तक कार्यक्रम स्थल पर अपने स्टाल लगा लेने के निर्देश दिए गए हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान और प्रदर्शनी के समय स्टॉल पर उपस्थित रहने के लिए प्रत्येक औद्योगिक इकाई से कम से कम एक या अधिकतम दो प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। निर्धारित समय तक स्टॉल लगाने में अनुपालन न करने से उद्घाटन के दौरान प्रदर्शन स्थान की अनुपलब्धता या असुविधा हो सकती है और गणमान्य व्यक्तियों और आगंतुकों के समक्ष आपकी इकाई की समग्र प्रस्तुति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संघ प्रदेश के उद्योग निदेशक/ विशेष सचिव मराठे ओंकार गोपाल ने इसकी जानकारी दी है।

